- Hindi News »
- World »
- Russia Shot Down More Than 150 Drones Of Ukraine
Russia Ukraine War: यूक्रेन को मुंह तोड़ जवाब दे रहा रूस, 150 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में 158 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से दो ड्रोन मॉस्को शहर में और नौ मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में नष्ट किए गए। यूक्रेन की ओर से बीती रात किए गए ड्रोन हमलों को उसकी ओर से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है।
- Written By: साक्षी सिंह

रूस-यूक्रेन जंग (सोर्स: सोशल मीडिया)
मॉस्को: रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में 158 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से दो ड्रोन मॉस्को शहर में और नौ मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में नष्ट किए गए। यूक्रेन की ओर से बीती रात किए गए ड्रोन हमलों को उसकी ओर से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है।
कुर्स्क क्षेत्र में 46 ड्रोन नष्ट किए गए, जहां यूक्रेन ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से रूसी सरजमीं पर सबसे बड़े आक्रमण के तहत हाल के सप्ताहों में अपने सैनिकों को भेजा है।
ये भी पढ़ें:-कुर्स्क में पुतिन को मुंह चिढ़ा रहा यूक्रेन; फिर कब्जाई 1300 किमी जमीन, जेलेंस्की को चुकानी पड़ेगी कीमत?
सम्बंधित ख़बरें
‘यह अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन’, नतांज परमाणु केंद्र पर हमले से भड़का रूस; इन देशों को दी चेतावनी
ईरान युद्ध ने भटकाया दुनिया का ध्यान, क्या यूक्रेन में और आक्रामक हो गया है रूस? जापोरिज्जिया में मचाई तबाही
ईरान और यूक्रेन के बीच फंसा रूस! क्या पुतिन ने अमेरिका को दिया था कोई गुप्त ऑफर? जानें क्या है सच्चाई
क्या यूक्रेन को भूल गया अमेरिका? जेलेंस्की को सता रहा मिसाइलों की कमी का डर, बताया पुतिन का ‘घातक प्लान’
यूक्रेन के इन ड्रोन हमलों से अब लड़ाई अग्रिम मोर्चे से रूस की राजधानी तक भी पहुंच गई है। इस साल की शुरुआत से ही यूक्रेन ने रूसी जमीन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं और उसकी रिफाइनरी और तेल केंद्रों को निशाना बनाया है।
बता दें कि ढाई साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में शुरूआत में रूस, यूक्रेन पर भारी था। लेकिन NATO देशों के सैन्य सहायता मिलने के बाद अब यूक्रेन रूस पर हावी होता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल यूक्रेन का रूस सामने करने से जरा सा भी कमजोर नहीं दिख रहा है।
रूस की जमीन पर यूक्रेन ने किया कब्जा
यूक्रेनियन आर्मी ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र के एक लंबे-चौड़े भू-भाग पर कब्जा जमा लिया है। यूक्रेन की सेना के प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि देश के सैनिकों ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र के लगभग 1,300 वर्ग किलोमीटर यानी 500 वर्ग मील क्षेत्र को नियंत्रित किया है।
ये भी पढ़ें:-इजराइली-अमेरिकी बंधक की मौत पर नेतन्याहू पर फूटा परिजनों का गुस्सा, बोले- बंद करें छिपाना
दावे की तुरंत पुष्टि नहीं
जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की ने कहा था कि यूक्रेन ने अपने अभियान में 594 रूसी कैदियों को पकड़ा है, जो 6 अगस्त से शुरू हुआ और जिसने रूस को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कुर्स्क में कब्जे का भी दावा किया है। हालांकि अभी तकउनके दावे की तुरंत पुष्टि नहीं की जा सकी है।
Russia shot down more than 150 drones of ukraine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 24 March: कर्क और सिंह राशि पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन; जानें अपनी राशि का हाल
Mar 24, 2026 | 12:05 AMदूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PMजेल से सीधे राज्यसभा जाएंगे उमर खालिद! मुस्लिम संगठनों ने कांग्रेस को लिखी चिट्ठी; जानें क्या कहा
Mar 23, 2026 | 10:04 PMशाही होगी एसटी का सफर, बेड़े में शामिल होंगी 3000 स्मार्ट बसें, ‘राजमाता जिजाऊ’ बसों का उद्घाटन
Mar 23, 2026 | 09:58 PMडॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PMIPL 2026 से पहले ईशान-अभिषेक का तूफान भी पड़ा फीका, इस युवा बल्लेबाज ने खेली 70 रन की विस्फोटक पारी
Mar 23, 2026 | 09:56 PMजिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM
शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM














